Loading...
pddoon2[at]gmail[dot]com 0135-2712569

Accessibility Tools

जनसंपर्क विभाग

जनसंपर्क विभाग

योजना का नाम लक्ष्य उपलब्धि
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 94 94 खेल प्रतियोगिताओं में 36 स्थानीय जनप्रतिनिधि 10 विधायक चैम्पियन ट्राफी एवं 1 सांसद चैम्पियन ट्राफी अण्डर-14 एवं अण्डर-19 बालक / बालिका वर्ग के लिये आयोजित की जायेगी।
यु०/महिला मंगल दल प्रोत्साहन 98 409 ग्राम पंचायतों में गठित दलों में गत वर्ष को छोड़ते हुये 48 महिला एवं 42 युवक मंगल दलों को सक्रिय किये जाने के उद्देश्य से प्रोत्साहन सामग्री वितरित की जायेगी।
समाज सेवा / शान्ति सुरक्षा 432 जनपद के विभिन्न विभागों प्रशासन के कार्यालयों में मेला, यात्रा सीजन ड्यूटी एवं वीआईपी० ड्यूटियों में तैनात किये जाने हेतु प्राप्त स्वीकृतियों के आधार पर ड्यूटियां लगायी गई हैं। प्राप्त धनराशि से सूचित मानव दिवस का भुगतान किया जायेगा।
विवेकानन्द यूथ एवार्ड 42 विकासखण्ड स्तर पर विभाग द्वारा निर्धारित कार्य के आधार पर चयनित कर श्रेष्ठ 18 युवक एवं 18 महिला मंगल दल को विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा। जनपद के 3 सर्वश्रेष्ठ युवक एवं महिला मंगल दलों का जनपद स्तरीय चयन कर राज्य स्तर पर यूथ एवार्ड हेतु प्रस्ताव भेजा जायेगा।
युवा महोत्सव 07 युवाओं को संस्कृति हस्तान्तरण के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तर पर 6 एवं जनपद स्तर पर 1 युवा महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, विज्ञान प्रदर्शनी, लेखन चित्रकला एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जनपद की जौनसार बावर संस्कृति संरक्षण हेतु क्षेत्र विशेष में भी सांस्कृतिक मेला जिसमें आभूषण, वस्त्र एवं पारम्परिक पकवान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
प्रकीर्ण व्यय 07 जिला एवं विकासखण्डों के संचालन किया जायेगा।
स्वयंसेवकों का सुदृढ़ीकरण 224 52 पी०आर०डी० स्वयंसेवकों को गणतन्त्र दिवस एवं स्वतन्त्रता दिवस मुख्य परेड में प्रतिभाग कराया। कुल 224 पी०आर०डी० को मा० मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत वर्दी वितरित कर लाभान्वित किया।
व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 570 विकासखण्डों में प्रति विकासखण्ड 20 महिलाओं को रोजगार परक सिलाई प्रशिक्षण, 25 महिलाओं को फल प्रसंस्करण एवं 25 महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 25 युवाओं को सैन्य सेवा में भर्ती हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
ग्रामीण व्याया० का संचालन 02 आकांक्षी विकासखण्ड कालसी के अन्तर्गत स्थापित व्यायामशाला का जीर्णोद्धार किया जायेगा। मा० सांसद द्वारा अंगीकृत ग्रामसभा सेवला खुर्द में ओपन जिम की स्थापना की जायेगी।
छोटे खेल मैदान का निर्माण एवं रखरखाव 07 विभागीय संचालित मिनी स्टेडियम क्वांसी मे भू कटाव से रोकथाम का कार्य तथा राज्य के रजत जयन्ती वर्ष पर प्रत्येक विकासखण्ड में 1–1 रजत जयन्ती पार्क / ओपन जिम की स्थापना की जायेगी।

योजना का उद्देश्य—

ग्रामीण अंचलों विभागीय मंगल दलों एवं अन्य युवाओं हेतु जन कल्याणकारी एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों का आयोजन कर आर्थिक एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना।

पात्रता मापदण्ड—

विभिन्न योजना अनुसार विभागीय मापदण्ड न्यूनतम 10वीं कक्षा पास एवं विकासखण्ड स्तर पर निवासरत उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी।

लाभ—

ग्रामीण स्तर पर युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना जिससे स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार के अवसर पा सकें।

आवेदन प्रक्रिया—

विकासखण्ड स्तर पर चयन समिति के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया निर्धारित।

सम्पर्क सूत्र—

ब्लाक के नाम मोबाइल नंबर अधिकारी का नाम एवं पद
रायपुर 8650150608 मनोज कापड़ी क्षेत्रीय यु०क० अधिकारी।
डोईवाला 7310725080 सन्दीप वर्मा क्षेत्रीय यु०क० अधिकारी।
सहसपुर 9012463976 मोहम्मद इमरान क्षेत्रीय यु०क० अधिकारी।
विकासनगर 9719706145 रीना क्षेत्रीय यु०क० अधिकारी।
कालसी 7088525885 विनीता नौटियाल क्षेत्रीय यु०क० अधिकारी।
चकराता 7983230687 जितेन्द्र वर्मा क्षेत्रीय यु०क० अधिकारी।